A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Blinkit वाले भइया ने मांग लिए खुले पैसे, फिर जो हुआ वो देख हंसी नहीं रुकेगी

Blinkit वाले भइया ने मांग लिए खुले पैसे, फिर जो हुआ वो देख हंसी नहीं रुकेगी

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SHRIDHAR_BHAVYA7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जैसे ही कुछ अतरंगी या फिर अनोखा दिखता है या फिर उन्हें लगता है कि यह पल वायरल होने जैसा है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब ऐसे में कई सारे वीडियो सच में वायरल हो जाते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आ जाएगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें लड़की अपने सजे हुए घर को दिखाती है और बोलती है कि दरअसल हमारे घर में शादी है और ब्लिंकिट का 2000 का बिल आया है। इसके बाद वो Blinkit वाले भइया को दिखाते हुए बोलती है कि वो टूटे यानी खुले पैसे मांग रहे हैं। इसके बाद उन्हें जिस तरह से पैसे दिए गए, वीडियो उसी कारण वायरल हो रहा है। दरअसल उनको दूल्हे की माला पकड़ा देते हैं जिसमें असली नोट लगे होते हैं। वो आदमी भी प्यार से उसे ले लेता है और गले में पहन भी ले लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shridhar_bhavya7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारे हैं। दूसरे यूजर ने भी यही लिखा कि वो डिलीवरी बॉय बहुत प्यारे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा गजब का Bamboo Craft आपने अब तक नहीं देखा होगा, Video दिल जीत लेगा

साल 1989 में कितनी महंगाई थी? वायरल Video देख लग जाएगा अंदाजा, लोगों ने भी किया रिएक्ट