1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑर्केस्ट्रा में लड़के ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल, आप भी देखें Video

ऑर्केस्ट्रा में लड़के ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल, आप भी देखें Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और कुछ लोगों को शायद हंसी भी आ जाए। आपने अब तक ऐसा शायद ही कुछ देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितना कॉमन स्मार्ट फोन का इस्तेमाल हो गया है, उतना ही कॉमन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहना भी हो गया है। आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं। वरना आज के समय में बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी देखा होगा कि हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कहीं के ऑर्केस्ट्रा का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर एक लड़की डांस कर रही है। वहां कुछ लोग डांस प्रोग्राम को देख रहे हैं, एक लड़का अपने कैमरे से उसे रिकॉर्ड भी कर रहा है। इसी दौरान नजर आता है कि एक लड़का अपने हाथ में नोट लिए स्टेज पर चढ़ जाता है। इसके बाद वो उस लड़की के सामने जाता है और उसके हाथ में उस नोट को थमा देता है। इसके तुरंत बाद वो झूककर उस लड़की के पैर छूने लगता है। यह देख लड़की तुरंत पीछे हट जाती है और हंसने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'संस्कारी घर का लड़का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यहीं संस्कार दिखाना था। दूसरे यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- आदमी के लिए रिस्पेक्ट है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी करने जा रहे हैं या पाकिस्तान से जंग लड़ने! दूल्हा-दुल्हन की एंट्री आपको भी कर देगा हैरान

लड़की के पैर छूते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स