1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लॉयल लड़कियों को लेकर लड़के ने कही ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

लॉयल लड़कियों को लेकर लड़के ने कही ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का एक यूनिवर्सिटी की लड़कियों को लेकर कुछ बात बोल रहा है। उसका वीडियो जब लोगों ने देखा तो उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर वो यूनिक होता है। वैसे ही वीडियो या फोटो फिर सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। कभी मजेदार फोटो वायरल होते हैं तो उसके अलावा कई सारे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई समेत कई दूसरे भी वायरल होते हैं मगर अभी एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का रात में सड़क पर खड़ा है। उसके पीछे Amity यूनिवर्सिटी नजर आ रहा है और उसे फ्रेम में रखते हुए वो कहता है, 'अगर कोई भी बंदा भाई लॉयल लड़की को खोज रहा हो या फिर शादी के लिए खोज रहा हो तो फिर Amity की लड़की पर आंख बंद करके भरोसा कर लेना। उनसे ज्यादा लॉयल लड़की आपको पूरी दुनिया में मिलेगी ही नहीं।' इसी वजह से अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने भी किया रिएक्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई पैरेलल यूनिवर्स में जी रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है पागल हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों बाकी लड़कियां लॉयल नहीं होती क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- फेंकते हैं लोग। चौथे यूजर ने लिखा- लड़के लोग रथ उधर ही मोड़ दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अलग यूनिवर्स में जी रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

5-5 बार IPL जीतने वाली टीम के RCB फैंस ले रहे हैं मजे, सोशल मीडिया पर दिखे खूब सारे मीम्स

बालों को संवारने का ऐसा तरीका देखा है कभी? वायरल हुआ Video तो लोगों ने भी किया कमेंट