A
Hindi News वायरल न्‍यूज क्लास में बैठे लड़कों ने दिखाया गजब का टैलेंट, टीचर्स और स्टूडेंट को भी आया पसंद, देखें Video

क्लास में बैठे लड़कों ने दिखाया गजब का टैलेंट, टीचर्स और स्टूडेंट को भी आया पसंद, देखें Video

इस देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है और जब से सोशल मीडिया आया है इसने टैलेंट को वायरल करने में बहुत मदद किया है। अभी सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पसंद आएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

देश के कोने-कोने में टैलेंटेड लोग मौजूद हैं। पहले तो इन्हें अपना टैलेंट दिखाने के लिए किसी मंच को खोजना पड़ता था मगर अब मंच खुद लोगों के घर-घर तक पहुंच गया है। जब से सोशल मीडिया आया है, लोगों का टैलेंट अब छुपा हुआ नहीं रहता है। लोग अपने टैलेंट दिखाते हैं, कोई इसको कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। अब अगर उसमें वाकई टैलेंट होता है तो फिर आगे का काम सोशल मीडिया की जनता कर देती है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ भी करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी स्कूल के एक क्लास का है जहां पीछे वाले बेंच पर कुछ स्टूडेंट्स का जमावड़ा है। किसी के हाथ में बोतल और पेन है तो कोई ज्योमेट्री बॉक्स के साथ तैयार है। कुछ स्टूडेंट्स अपने हाथों से कमाल करने के लिए तैयार हैं। एक साथ सभी धुन बजाना शुरू करते हैं और जब वो शुरू होते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कोई टीम ढोल बजा रही है। आप जब वीडियो को देखेंगे और उनकी धुन को सुनेंगे तो थिरकने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। क्लास में बैठे दूसरे स्टूडेंट्स और टीचर्स भी इसका आनंद उठाते हुए नजर आती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Geetashloks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस इन्हीं के लिए पानी बचाना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये मेरे चेहरे पर स्माइल ले आया। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब, सुपर से भी ऊपर। तीसरे यूजर ने लिखा- दिल खुश हो गया, बचपन याद आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया चैम्प्स, दिल जीत लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्योर टैलेंट।

ये भी पढ़ें-

ये कौन सी फौज तैयार हो रही भई! पुलिसवालों को सिखाया जा रहा मेकअप करना, सुंदर बनकर करनी होगी ड्यूटी, जानें ऐसा क्यों

ऐसे बीवी मिल जाए तो क्या ही कहना! ऑफिस से आया पति तो पत्नी ने खुश कर दिया दिल, पल भर में सारी थकान हो गई दूर