1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हा-दुल्हन ने शादी के स्टेज पर एक-दूसरे के ऊपर चला दी "स्पार्कल गन", दंग रह गए मेहमान, VIDEO हुआ वायरल

दूल्हा-दुल्हन ने शादी के स्टेज पर एक-दूसरे के ऊपर चला दी "स्पार्कल गन", दंग रह गए मेहमान, VIDEO हुआ वायरल

दूल्हा-दुल्हन ने शादी के स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमेंट्स में भी लोग दूल्हा-दुल्हन की हरकत पर हैरानी जता रहे हैं।

bride- India TV Hindi
Image Source : VIDEO SCREENGRAB दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल

शादी किसी भी इंसान के जीवन का सबसे यादगार दिन होता है। दूल्हा और दुल्हन के साथ इस दिन जो भी होता है, वह ताउम्र याद रह जाता है। ऐसा ही एक मामला वीडियो के जरिए सामने आया है, जिसमें स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसे वह भी जीवनभर नहीं भूल पाएंगे और उनके रिश्तेदार भी नहीं भूलेंगे।

दरअसल @nehavermamberma नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर मौजूद हैं और स्पार्क गन चला रहे हैं। अचानक दूल्हा-दुल्हन, स्पार्क गन का मुंह एक-दूसरे की ओर मोड़ देते हैं और मेहमानों के बीच खलबली मच जाती है। 

लोग कमेंट्स में कहते हैं कि ये शादी है कि जंग का अखाड़ा, ऐसा लग रहा है कि जैसे दोनों लोग एक दूसरे से स्पार्क गन के जरिए युद्ध लड़ रहे हों। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 522k व्यू और 31.7K कमेंट्स हैं।

jais_anshika3005 नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "शादी नहीं, मौत का खेल है।"

the.wacky.vibes नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "इससे पता चलता है कि बचपन में पटाखे नहीं दिलवाए मम्मी पापा ने।"

miss_anchor_2002 नाम के यूजर ने कहा, "वाह यही तो चाहिए, असली शादी का मजा।"

who_mr.ali नाम के यूजर ने लिखा, "ये लोग कौन है जो शादी के लिए मान जाते हैं एक दूसरे से।"

गौरतलब है कि स्टेज पर कई बार इस तरह की चीजें मनोरंजन के उद्देश्य से होती हैं लेकिन कई मौकों पर ये चीजें हादसे में भी बदल जाती हैं, जिसका खामियाजा दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों समेत कई बार रिश्तेदारों को भी भुगतना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा कोई काम ना करें, जिससे किसी को कोई हानि पहुंचे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Zepto से ऑर्डर करते ही 10 सेकंड में मिली डिलीवरी! महिला की शानदार ट्रिक हुई वायरल, देखें Video  

फ्रिज के दरवाजे पर रबर क्यों लगी होती है, सुनकर दिमाग हिल जाएगा; बड़े काम की चीज है