1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दयावान बनने की कोशिश कर रहा था भाई, सामने वाले ने कर दिया हैरान, देखें वायरल Video

दयावान बनने की कोशिश कर रहा था भाई, सामने वाले ने कर दिया हैरान, देखें वायरल Video

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फनी तरीके से बनाया हुआ है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अनोखी है। यहां आपको ऐसे-ऐसे पोस्ट देखने को मिलते हैं जो आपने पहले सोचा भी नहीं होगा। कुछ पोस्ट लोगों को हैरान करते हैं तो बहुत सारे पोस्ट ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी हर दिन तरह-तरह के पोस्ट आते ही होंगे। जुगाड़ से लेकर लड़ाई तक, डांस से लेकर एक्टिंग तक और इनके अलावा कई फनी वीडियो भी आपने देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि धूप में एक शख्स बाइक पर बैठा हुआ है और वो पानी पी रहा है। इसी दौरान एक शख्स उसके सामने आकर खड़ा हो जाता है और उसे देखने लगता है। पानी पी रहे शख्स को लगता है कि उसे पानी चाहिए और दयावान बनने के चक्कर में उसकी तरह बोतल करते हुए इशारे में उससे पानी के लिए पूछता है। सामने वाला बंदा भी हां बोलता है जिसके बाद वो उसे बोतल दे देता है। इसके तुरंत बाद वो आदमी बोतल से सारा पानी गिरा देता है और बोतल को अपने बोरे में डालकर वहां से चल देता है। बाइक पर बैठा शख्स बस उसे देखता रहता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितने तेजस्वी लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल