1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान वाले से डिस्काउंट मांग रहा था कस्टमर, उसके बाद जो हुआ आपने पहले नहीं देखा होगा

दुकान वाले से डिस्काउंट मांग रहा था कस्टमर, उसके बाद जो हुआ आपने पहले नहीं देखा होगा

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद शायद ही किसी इंसान की हंसी रुक पाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JATINTWEETS_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोग जब कभी भी बोर होते हैं या फिर उनके पास फ्री टाइम होता है तो मनोरंजन के लिए वो सोशल मीडिया की तरफ ही बढ़ते हैं क्योंकि वहां छोटे-छोटे वीडियो लोग पोस्ट करते हैं और लोग अपने  मुताबिक पसंद की चीजों को देख सकते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आप दिन में थोड़ा समय बिताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं और उन्हें देखने के बाद बहुत सारे लोग रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी ने किसी दुकान से कुछ सामान खरीदा है। वो दुकान वाले से उसके पैसे पूछता है तो जवाब मिलता है कि 450 हो गए। इसके तुरंत बाद वो शख्स दुकान वाले से डिस्काउंट के लिए पूछता है तो दुकान वाला कहता है कि आप अगर ये बोतल फ्लिप कर दोगे तो 50% डिस्काउंट मिल जाएगा। लेकिन दुकान वाला असली खेल इसके बाद ही करता है। शख्स जैसे ही बोतल को फ्लिप करने के लिए उछालता है, दुकान वाला उसे हाथ से मारकर दूर फेंक देता है और फिर बोलता है कि 450 हो गए। वो चाहता ही नहीं था कि वो डिस्काउंट दे और इसके लिए उसने सीधे-सीधे मना भी नहीं किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JatinTweets_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'बड़े खतरनाक लोग हैं' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये गजब था गुरु। दूसरे यूजर ने लिखा-  हरामी है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: डोगेश भाई के साथ बदमाशी नहीं चलेगी, अब इस बंदे का ही हाल देख लो

'पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा', टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने धमकाया, क्लास के 'लिटिल डॉन' का Video वायरल