1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्रोन का आविष्कार इस काम के लिए तो नहीं हुआ होगा, Video देख इसे बनाने वाले भी अपना माथा पकड़ लेंगे

ड्रोन का आविष्कार इस काम के लिए तो नहीं हुआ होगा, Video देख इसे बनाने वाले भी अपना माथा पकड़ लेंगे

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि लोग ड्रोन का इस्तेमाल ये किस काम के लिए कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ गिने-चुने पोस्ट जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट आते होंगे। हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिलता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को ड्रोन के बारे में तो पता ही होगा। आजकल लोग ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल खूब कर रहे हैं। अच्छे शॉट्स रिकॉर्ड करने के लिए और अच्छे-अच्छे वीडियो को बनाने के लिए लोग ड्रोन कैमरा का खूब यूज कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि ड्रोन का इस्तेमाल पेड़ से आम को तोड़ने के लिए भी होगा? हैरान हो गए, लेकिन वायरल वीडियो में तो यही देखने को मिला। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ड्रोन को आम के पास ले जाया गया और उसके पंखे से आम को तोड़ लिया। अब यह ड्रोन का अनोखा इस्तेमाल है इसलिए वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर tebo_photograph_y नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ड्रोन बोल रहा होगा कि मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई बहुत महंगा पड़ेगा आम। चौथे यूजर ने लिखा- ड्रोन का गलत इस्तेमाल।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Adidas को कॉपी करते-करते ये क्या बना दिया, देखने के बाद किसी की नहीं रुकेगी हंसी

गधा है तो क्या हल्के में लोगे? वायरल Video देख आप भी इस बात से हो जाएंगे सहमत