1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने होम डिलीवरी कर दी! वायरल Video एक बार देखिए फिर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

दीदी ने होम डिलीवरी कर दी! वायरल Video एक बार देखिए फिर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाती हुई नजर आ रही है। अगले ही पल जो हुआ उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन तो रखते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हर दिन वायरल वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार फोटो वायरल होता है। कभी स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी से कहीं जा रही है। सड़क पर आगे मोड़ आता है जहां से उसे दाहिने तरफ मुड़ना था क्योंकि सामने एक घर था। लेकिन लड़की ने ब्रेक नहीं लगाया और इसका नतीजा यह हुआ कि वो सीधे दरवाजे को स्कूटी से टक्कर मारते हुए घर के अंदर घुस गई है। यही कारण है कि लड़की का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर love.connection_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'होम डिलीवरी कम्प्लीटेड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो में अंत में लिखा आता है, 'दीदी ने होम डिलीवरी कर दी।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- घर रास्ते के बीच में क्यों है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

आजकल Intsant Karma का समय चल रहा है, बंदे को उसके किए का तुरंत मिला फल

सड़क पर ऐसा नजारा कभी नहीं देखा होगा, Video देखने के बाद आंखों पर नहीं होगा यकीन