1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट दे रही थी लड़की, तभी जो हुआ उसे देख लोग ले रहे हैं मजे, देखें Video

ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट दे रही थी लड़की, तभी जो हुआ उसे देख लोग ले रहे हैं मजे, देखें Video

एक लड़की ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट दे रही होती है और तभी कुछ ऐसा हो जाता है कि उसे देखने के बाद लोग मजे लेने लगते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

वायरल कंटेंट का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। यहां सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग कंटेंट वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी उन सभी वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। कभी मेट्रो में अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजब-गजब के जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी मजे ले रहे हैं। आइए आपको वीडियो और कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कहां का और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वो एक ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट का है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी से अपने टू-व्हीलर लाइसेंस को बनवाने के लिए वहां पहुंची हुई है। पूरी तरह से तैयार होकर वो टेस्ट देना शुरू करती है। वहां बनाए गए कुछ हर्डल्स के बीच से अपनी स्कूटी को निकालना है। लड़की टेस्ट देना शुरू करती है मगर एक-दो हर्डल पार करने के बाद लड़की बैलेंस खो देती है और नीचे गिर जाती है। उसकी इसी गलती के कारण वीडियो वायरल हो गया और लोग अब मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर doaba_x08 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है, 'भाई इतना मुश्किल टास्क किसने दिया इसको।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्कूटी की गलती है भाई, साफ-साफ दिख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी का लाइसेंस फिर कैंसिल हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई लड़कियों को भी लाइसेंस की आवश्यकता होती है क्या? चौथे यूजर ने लिखा- और इन्हें लाइसेंस चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई मुझे लगा पहले वाले में ही गिर जाएगी।

ये भी पढ़ें-

शादी में दावत उड़ाने आए लोग, खाने को बांटी गई प्लेट, लेकिन जो परोसा गया वह देख मेहमानों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया

'हल्के में ले रहे थे, अभी लगाता हूं इनकी लंका', बंदर ने श्रीलंका की कर दी बत्ती गुल, मीमसेना ने खूब उड़ाया मजाक