1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी की किस्मत बहुत खराब निकली, दो सांड की लड़ाई में फंस गई बेचारी, देखें Video

दीदी की किस्मत बहुत खराब निकली, दो सांड की लड़ाई में फंस गई बेचारी, देखें Video

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की के साथ तो गलत हुआ मगर वीडियो को देखने के बाद लोगों को हंसी आई। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/IAMANKIT.____ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोगों के मनोरंजन का चलता फिरता प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया बन गया है। लोग जब भी बोर होते हैं या फिर उन्हें मनोरंजन की तलाश होती है तो फिर वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर दिन में थोड़ी देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई सारे वीडियो देखते होंगे। हर एक स्क्रोल के बाद आपके सामने कुछ नया और अलग आता ही होगा और कुछ वीडियो तो ऐसे भी आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो सांड लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लड़ाई कैसे शुरू हुई, वो तो नहीं दिखा क्योंकि लड़ाई शुरू होने के बाद ही वीडियो रिकॉर्ड होना शुरू हुआ होगा। वीडियो में दिखता है कि सड़क पर दो सांड एक दूसरे के साथ लड़ रहे हैं। तभी एक सांड दूसरे पर भारी पड़ जाता है और वो उसे धकेलते हुए पीछे करने लगता है मगर इसकी भरपाई एक बेचारी लड़की को करनी पड़ती है। सांड को लड़ते देख वो बस स्कूटी मोड़ ही रही थी कि वापस चली जाए, तब तक सांड उस तक पहुंच जाते हैं और उसे टक्कर लग जाती है। इसके बाद लड़की स्कूटी के साथ ही गिर जाती है। इसके तुरंत बाद लड़की उठती है और दोनों सांड की लड़ाई भी रुक जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamankit.____ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों(सांड) ऐसे एक्ट करने लगे जैसे कुछ हुआ ही नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी तो ऐसे वापस खड़ी हुई जैसे रोज का मामला है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहाना चाहिए था इन्हें बस लड़की को गिराने का। तीसरे यूजर ने लिखा- टारगेट पूरा हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गाड़ी में अंडे लेकर जा रहा था शख्स, पीछे लिखी लाइन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

ऐसा दिमाग कोई इंडिया वाला ही लगा सकता है, वायरल जुगाड़ का Video आप भी देखिए