1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्मिंघम की सड़कों पर भी दिखा आकाश दीप का जादू, अंग्रेजों की जुबां पर उनका नाम छाया, देखें VIDEO

बर्मिंघम की सड़कों पर भी दिखा आकाश दीप का जादू, अंग्रेजों की जुबां पर उनका नाम छाया, देखें VIDEO

कल यानी 6 जुलाई को भारत की टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक अंग्रेज आकाश दीप पर गाना गुनगुनाता हुआ नजर आया।

Akash deep, Birmingham- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी भारत और इंग्लैंड के बीच में टेस्ट सीरीज चल रही है जिसमें दो टेस्ट मैच हो चुके हैं। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच को भारत ने अपने नाम किया। इसी के साथ सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर आ गई है। इस दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के साथ आकाश दीप ने भी अपना कमाल दिखाया। दोनों ने 5-5 विकेट हॉल हासिल किया जिसके बदौलत बर्मिंघम के मैदान पर भारत ने पहला टेस्ट मैच जीता है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में आकाश दीप ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए और जीत में एक अहम योगदान निभाया। उसके बाद एक अंग्रेज बर्मिंघम में आकाश दीप पर एक गाना गाते हुए नजर आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकाश दीप पर गाया गाना

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने हाथ में गिटार और सामने एक माइक लगाए खड़ा है। वो उस गिटार को बजाते हुए एक गाना गा रहा है जो उसने आकाश दीप पर लिखा है। गाना बहुत खास नहीं है मगर किसी की तारीफ करने के लिए बहुत ही शानदार है। उस गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, 'Akash Deep, Akash Deep bowling England out Akash Deep.' वो इसी लाइन को गिटार बजाते हुए दोहराता नजर आता है और किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कल शाम बर्मिंघम में ट्रेंड कर रहा था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लॉर्ड्स में मजा आएगा...बुमराह, आकाश दीप, सिराज। दूसरे यूजर ने लिखा- मजेदार। वहीं एक यूजर ने इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कोई नहीं कर सकता भाई के कंटेंट को कॉपी, Video देख लोग दूर से जोड़ लेंगे अपने हाथ

इस बिटिया रानी के जबरदस्त सिक्योरिटी गार्ड हैं, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन