गेट बंद कर रहा था शख्स और तभी हो गया एक हादसा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि ये कैसे हुआ। वहीं वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने मुताबिक कमेंट भी किया है।
सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक और प्रैंक के वीडियो ही ज्यादा देखने को मिलते हैं और इसमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं मगर कभी-कभी उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो आमतौर पर नहीं दिखते हैं। उन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो ही जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप इस बात को जरूर ही समझते होंगे क्योंकि आपके साथ भी ऐसा होता ही होगा। आपकी टाइमलाइन पर भी ऐसे कई सारे वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं और उसके बाद लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बारिश के बाद का है। एक शख्स मेन गेट के बाहर खड़ा है और दरवाजा बंद है। तभी अचानक से वो गेट खुल जाता है। वो आदमी देखता है कि वो दरवाजा खुल गया है तो वो उसे बंद करने लग जाता है। मगर वो बंद नहीं होता है क्योंकि अब दोनों दरवाजों के बीच में एक गैप नजर आता है। अभी वो बंद ही कर रहा था कि बाएं तरफ का दरवाजा, उधर की दीवार के साथ ही गिर जाता है। एक तरफ की दीवार, उधर का दरवाजा मात्र कुछ ही सेंकड में ढह जाते हैं मगर राहत इस बात की है कि वो बंदा सही समय पर खुद को बचा लेता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढ़े तीन लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो किस्मत वाला है कि उसने सभी समय पर गेट को छोड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- कुंडी लगा देते गेट की तो शायद दीवार बच जाती। तीसरे यूजर ने लिखा- न ही अंकल पानी में निकलते, न ही गेट खोलते। एक अन्य यूजर ने लिखा- रोड़ छोड़ो अब घर बनाने में भी घोटाला।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की से ऐसी क्या गलती हो गई कि Video हुआ वायरल, लोग भी कमेंट करके ले रहे हैं मजे
