1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परी सच में आ गई! शादी में नया ट्रेंड देख हैरान हुआ शख्स, बनाया Video

पापा की परी सच में आ गई! शादी में नया ट्रेंड देख हैरान हुआ शख्स, बनाया Video

किसी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअलस शादी में गए शख्स ने वहां एक ऐसा ट्रेंड देखा जो उसने पहले कभी नहीं देखा था। उसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में लोगों जहां कुछ अलग या फिर अतरंगी दिखता है, वो उसे अपने फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर उसमें से अधिकतर वीडियो आपके टाइमलाइन पर भी आते होंगे अगर वो वाकई में अतरंगी और अनोखे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक न जानें कितने ही वायरल पोस्ट देखे होंगे। अब उस लिस्ट में एक नए वीडियो को शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अब तक न जानें कितनी ही शादियों में गए होंगे और वहां एक से बढ़कर एक तरह की सजावट और अलग-अलग ट्रेंड को देखा होगा मगर शायद ही कभी कुछ ऐसा देखा होगा जो वायरल वीडियो में दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि वहां पर कुछ लड़कियों को परी का ड्रेस पहनाकर एक साथ खड़ा कर दिया गया है। उन्हें देख ऐसा लगा रहा है कि ये कोई परिलोक है जहां कुछ परियां एक साथ खड़ी हैं। एक शख्स यह सब देख हैरान हो गया और उसने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @renuy305 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखो शादी में नया ट्रेंड परी उड़-परी उड़।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- परियों को उड़ाओ तो मानें। दूसरे यूजर ने लिखा- शादियों में कुछ भी चल रहा है आजकल। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी सच में आ गई। चौथे यूजर ने लिखा- बस यही नहीं देखा था, बहुत शुक्रिया ये वीडियो शेयर करने के लिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये लड़का तो 5G से भी तेज निकला, इसकी स्पीड देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

आंटी जी के इस डांस को क्या कहा जाएगा? Video देख आप भी समझने का कीजिए प्रयास