1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पीछे मामू आ रहे हैं अब एक्शन में रिएक्शन होगा', स्टंट का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

'पीछे मामू आ रहे हैं अब एक्शन में रिएक्शन होगा', स्टंट का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

अभी एक वीडियो नजर आया जिसे पूरा देखने के बाद आपको भी हंसी आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब मजे लेते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कोई खुद का वीडियो बनाकर पोस्ट करता है तो कोई दूसरों को रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते है। अब वो वीडियो जैसा होता है, लोग उसे देखने के बाद उसी तरह से अपना रिएक्शन देते हैं। अगर तारीफ वाली बात होती है तो लोग तारीफ करते हैं वरना वो मजे लेते हैं या फिर रोस्ट और ट्रोल करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां आप तरह-तरह के वीडियो भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार हैं। पहला नियम तो यहीं तोड़ दिया गया है। इसके अलावा किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है और वो बाइक को लहराते हुए चल रहे हैं। ऐसे में अगर बाइक स्लिप कर गई तो उन्हें गंभीर चोट भी लग सकती है मगर उन्हें इसकी परवाह नहीं है। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि पीछे से पुलिस की गाड़ी भी आ रही है मगर इन्हें नहीं दिखी और ये अपने स्टंट में लगे रहे। वीडियो में आगे दिखता है कि पुलिस इनकी बाइक के आगे आकर अपनी गाड़ी रोकती है। उसके बाद क्या होता है, वो वीडियो में नजर नहीं आया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sangita_m01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पीछे मामू आ रहे हैं, अब एक्शन में रिएक्शन होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये रील का एक्शन एंड रिएक्शन है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक्शन का रिएक्शन जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब पता चलेगा इनको। चौथे यूजर ने लिखा- आजकल कुछ लोगों ने सड़क पर स्टंट करना शुरू कर दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब इनके एक्शन का रिएक्शन करेगी पुलिस।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में पहली बार दिखाई दिया ये वाला नजारा, Video देखकर लोगों ने भी किए जमकर कमेंट्स

अब सबको पता चल जाएगा कि महिलाएं लंबे समय तक क्यों जीती हैं, खुद ही देखिए वायरल Video