A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video

मजनू भाई की बनाई पेंटिंग आज सच हो गई, खूब वायरल हो रहा है ये Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उस फिल्म को देखते ही आपको 'वेलकम' फिल्म के मजनू भाई की बनाई पेंटिंग तुरंत याद आ जाएगी और बोलेंगे कि अरे ये तो सच निकला। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

मजनू भाई की बनाई पेंटिंग सच हो गई- India TV Hindi
Image Source : X/@YODA4EVER & @G_ORIGINAL_989 मजनू भाई की बनाई पेंटिंग सच हो गई

कई बार ऐसा होता है कि किसी फिल्म में दिखा कोई सीन हमें सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए नजर आ ही जाता है और जब वो नजारा दिखता है तो हमारे दिमाग में तुरंत उस फिल्म का सीन आता है जिससे वो वीडियो जुड़ा होता है। उदाहरण की बात करें तो सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें नजर आता है कि एक रोड रोलर को जानवर से खींचकर ले जा रहे हैं और अचानक रस्सी टूट जाती है। यह वीडियो देखते ही लोगों को फिल्म 'खट्टा-मीठा' का एक सीन याद आ जाता है क्योंकि उस फिल्म में एक सीन में बिल्कुल ऐसा ही होता है। अब कुछ नया देखने का समय आ गया है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने अगर वेलकम फिल्म देखी है तो फिर आपको मजनू भाई के बारे में भी पता होगा और इसके साथ ही साथ उनकी फेमस पेंटिंग भी याद होगी जिसमें उन्होंने एक घोड़े पर गधे को बनाया था। अब तो वो फिल्म की बात हो गई लेकिन वायरल वीडियो देखते ही आप कहेंगे कि अरे ये तो सच हो गया। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक गधे के पीठ पर एक बकरा चढ़ा हुआ है और वो एक पेड़ की पत्तियां खा रहा है। यहां जानवर बदले हुए हैं लेकिन नजारा कुछ वैसा ही है और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को खूब सारे लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने पोस्ट किया है और सभी ने फोटो को मजनू भाई के पेंटिंग से जोड़कर ही उसे पोस्ट किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये कारनामा हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video देख आप भी हैरान होने वाले हैं

रील बनाने के चक्कर में दीदी की बेइज्जती हो गई, वीडियो देख लोगों ने किए खूब कमेंट