1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हर चीज का जुगाड़ है हमारे देश के लोगों के पास, अब आप इसी Video को देख लीजिए

हर चीज का जुगाड़ है हमारे देश के लोगों के पास, अब आप इसी Video को देख लीजिए

एक और जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर स्कोल करते हुए नजर आया है और इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि हम लोगों के पास हर चीज का कुछ न कुछ जुगाड़ होता ही है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@___ISHQ_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जुगाड़ करने में हमारे देश के लोग बड़े ही माहिर हैं। जब भी पैसा बचाने की बात आती है या फिर कोई काम जल्दी से पूरा करना होता है या फिर किसी मुसीबत में फंस जाने के बाद लोगों का दिमाग अलग ही लेवल पर चलता है और फिर लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ खोजते हैं कि वो कई लोगों को हैरान कर दे। आपने भी कई बार अलग-अलग जुगाड़ किए ही होंगे और अगर नहीं किया है और यह जानना चाहते हैं कि लोग कैसे जुगाड़ करते हैं तो फिर इसके लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो नजर आ ही जाता है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा सा है जिसमें बहुत नॉर्मल सा जुगाड़ दिख रहा है मगर आपको पसंद जरूर आएगा। वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। अब वीडियो में दिखता यह है कि एक घर बनाया जा रहा है। वहां काम करने वाले मजदूरों के लिए एक आदमी चाय लेकर आया है मगर वो खुद तो ऊपर है और मजदूर नीचे है। अभी किसी को ऊपर न चढ़ना पड़े या फिर किसी को नीचे न उतरना पड़े, इसके लिए मजदूर ने जुगाड़ खोजा। वो एक बांस लेकर ऊपर की तरफ कर देता है जो एक तरफ से अंदर से खाली है। अब दूसरा आदमी उसी में चाय का कप रख देता है और मजदूर उसे नीचे उतार लेता है। यह दूसरे शब्दों में कहें तो आलसी लोगों का जुगाड़ मगर कमाल का है और वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @___Ishq_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'हर चीज का जुगाड़ है हमारे देश के लोगों के पास।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चाय पीने के लिए भी लोगों के पास जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- नीचे वाले को चाय पिलाने के लिए नई जुगाड़ से नीचे चाय पहुंचा दी। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ भरे पड़े हैं हमारे देश में। चौथे यूजर ने लिखा- भाई दिमाग लेकर आया है। पांचवें यूजर ने लिखा- जुगाड़ सब चीज का बना लेते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सामान डिलीवर करने के बाद डिलीवरी बॉय ने की चोरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला