आजकल जब भी किसी को अपने काम से थोड़ा समय मिलता है तो वो सबसे पहले सोशल मीडिया की तरफ ही जाता है। हर किसी के पास फोन है, अनलिमिटेड डेटा है तो फिर सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन है। आप भी शायद ऐसा ही करते होंगे और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो भी आप दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे। ऐसा है तो फिर आपको यह पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ छाया ही रहता है। कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई करते हुए लोग वायरल होते हैं। इसके अलावा जुगाड़ के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
एक नया जुगाड़ हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत छोटा है मगर उसमें जुगाड़ बहुत ही गजब का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी चाय छान रहा है लेकिन उसके पास छननी नहीं है। तो उसने दिमाग चलाया और सूखे घास-फुस को जमा किया और उससे ही छननी के तौर पर इस्तेमाल करने लगा। चाय तरल है तो वो तो निकल जाएगी और चाय की पत्ती उनके बीच में फंस जाएगी। इस जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Advika1313 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अभाव ही आविष्कार की जननी है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम भारतीय जुगाड़ में बहुत माहिर होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- चाय प्रेमी चाय पीने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बस यही देखना रह गया था क्या? वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे पूरी तरह से दंग
इस कपल का Video हो रहा है खूब वायरल, वजह जानने के लिए वीडियो देखें जरूर