1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लस्सी का स्वाद कम नहीं होना चाहिए! बंदर का Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

लस्सी का स्वाद कम नहीं होना चाहिए! बंदर का Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

एक बंदर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को हंसी आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लटेफॉर्म है। यहां आपको हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो वायरल हो रहा होता है। लोग हमेशा कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई फोटो पोस्ट करता है तो कोई वीडियो पोस्ट करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो आते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजूबर कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कूड़ेदान पर बंदर बैठा हुआ है। उसके हाथ में लस्सी का एक ग्लास है जो किसी ने पीकर वहां फेंक दिया होगा। वो उसी ग्लास में से बची लस्सी को निकालकर पी रहा है। एक आदमी उसे केला खाने के लिए देता है। पहले तो वो ध्यान नहीं देता है। थोड़ी देर बाद वो देखता है और उसके हाथ से केला लेकर कूड़ेदान में ही फेंक देता है। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लस्सी का स्वाद कम नहीं होना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बात तो सही है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'भाग्यशाली होना जरूरी नहीं भाग्य में साली का होना बहुत जरूरी है', दूल्हे की सालियों को देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

Video: छोड़ गई महाकुंभ में दातुन बेचने वाले लड़के की गर्लफ्रेंड, मनाने के लिए रोते हुए लगाया फोन