A
Hindi News वायरल न्‍यूज लड़की के पैर छूते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स

लड़की के पैर छूते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स

मेट्रो स्टेशन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उसे देखने के बाद उन्होंने भी कमेंट करते हुए अपनी बात लिखी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जहां कुछ अलग या फिर ध्यान खींचने वाला दिख जाता है तो वो उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर पोस्ट भी कर देते हैं। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल पोस्ट देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद शायद आपने भी उसके मुताबिक कमेंट किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो फिर आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का मेट्रो स्टेशन पर बने पिलर के पास बैठा हुआ है। उसके सामने एक लड़की खड़ी है। वो लड़का फिर उस लड़की के पैर छूने लगता है। कुल तीन बार वो लड़की के पैर को छूता है और फिर अपने हाथ को माथे से लगाता है। इसके बाद लड़की वहां साइड हो जाती है और वहीं पर खड़ी रहती है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SatendraPr42678 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रिंसेस ट्रिटमेंट दे रहा है भाई, इमोशन में चलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस हरजाई के पैर छूने के लिए इस पर हरजाना भी लगना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

महिला के होटल रूम में घुसा अंजान शख्स, Video में उसने बताई अपने साथ घटी पूरी घटना

Metro में सफर करने वालों कहीं कर ना देना ये गलती, नहीं तो दीदी की तरह आप पर भी लग जाएगा अच्छा-खासा जुर्माना