1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कपल का Video हो रहा है खूब वायरल, वजह जानने के लिए वीडियो देखें जरूर

इस कपल का Video हो रहा है खूब वायरल, वजह जानने के लिए वीडियो देखें जरूर

इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी बाइक पर बैठा हुआ है और उसके पीछे एक महिला बैठी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जब कभी कुछ अलग दिख जाता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जिसे देख उन्हें लगता है कि उसे रिकॉर्ड करना चाहिए, लोग तुरंत रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब वो वीडियो दूसरे लोगों के भी टाइमलाइन पर जाने लगता है और अगर दूसरे लोगों का भी ध्यान उधर जाता है तो फिर वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक किसी जगह पर रुकी हुई है। शायद सिग्नल पर वो बाइक रुकी हुई है। बाइक पर कपल बैठा हुआ है और पीछे बैठी हुई महिला सिगरेट पी रही है। इतना ही नहीं वो आगे बैठे आदमी को भी सिगरेट पिला रही है। मतलब पहले खुद एक बार सिगरेट पीती है और फिर उस आदमी को पिलाती है। यह शख्स ने देखा और रिकॉर्ड करके पोस्ट कर दिया जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को बनाते समय शख्स बोलता है, 'कहा जाता है कि कुछ जोड़ियां भगवान ऊपर से बनाकर भेजते हैं। उसमें से एक जोड़ी ये है। देखिए पूरे 36 के 36 गुण मिल रहे हैं। ये देखिए मैडम सिगरेट पी रही हैं और अपने पति को भी पिला रही हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे कहते हैं 35 गुणों वाली जोड़ी, इसे कहते हैं कंधा से कंधा मिलाकर चलना। लेकिन ये गारंटी नहीं कि उसकी वाइफ है या गर्लफ्रेंड हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये होता है राजा वाला एटीट्यूड! सोशल मीडिया की गलियों में छा गया इस आदमी का Video

पेपर में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट ने दौड़ाया दिमाग, तरकीब देख आप भी हो जाएंगे दंग