1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में रखे फ्रिज के अंदर का नजारा आपको कर देगा हैरान, Video सोशल मीडिया पर वायरल

घर में रखे फ्रिज के अंदर का नजारा आपको कर देगा हैरान, Video सोशल मीडिया पर वायरल

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जैसा आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखकर हैरान होना तो आपका तय ही है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया में सभी अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान होते हैं। आप भी अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना। आप तो जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है और उन्हीं चीजों में से कुछ जो बहुत अलग होता है, वो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर अनोखी और अतरंगी, ऐसी चीजें भी खूब वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें भी हैरान करने वाली बात है।

वायरल वीडियो में ऐसा अनोखा क्या दिखा?

हर किसी के घर में आपको फ्रिज तो देखने को मिल ही जाएगा। फ्रिज में लोग पानी, सब्जी, खाना, मिठाई आदी चीजें रखते हैं। फ्रिज में नीचे बने बास्केट के अंदर लोग हरी सब्जी को रखते हैं मगर एक शख्स ने तो कुछ अलग ही कर के दिखाया है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स फ्रिज को खोलता है। उसमें अलग-अलग चीजें रखी नजर आती हैं मगर नीचे के बास्केट में सब्जी की जगह पानी रखा हुआ है और उस पानी में बड़ी मछलियां नजर आ रही हैं। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Aquarium' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हंस रहा है और लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटी बचाने के चक्कर में बेटा हाथ से निकल गया! लड़के की हरकत कर देगी हैरान, लोगों ने किया रिएक्ट

दीदी ने रख दी ऐसी डिमांड जिसे सुन आपकी भी फट जाएंगी आंखें, लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल