1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे पापा की परियों का तो अलग ही मेकअप हो गया, Video देख लोग भी ले रहे हैं मजे

अरे पापा की परियों का तो अलग ही मेकअप हो गया, Video देख लोग भी ले रहे हैं मजे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें दो लड़कियां नजर आ रही हैं जिनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसे देखकर लोग भी मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग न जाने कितने ही वीडियो को पोस्ट करते हैं। उन्हीं वीडियो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी गजब के पोस्टर्स वायरल होते हैं तो कभी यूनिक नाम वाले दुकानों की फोटो वायरल होती है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। वो स्कूटी से जा रही होगी और बैलेंस बिगड़ जाने के कारण वो बगल के खेत में जा गिरी। इसके बाद क्या था, स्कूटी तो मिट्टी से जितनी सननी थी सन गई, ये लड़की तो पूरी तरह से मिट्टी में सन गई। बाल, चेहरा, कपड़े और बाकी शरीर, पूरी तरह से मिट्टी से सन गया। इतना ही नहीं, स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी दोस्त भी नहीं बची और उसका भी मिट्टी से मेकअप हो गया। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendruiners नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी कई में भरी। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी उड़ गई थी फिर वापस आ गई। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई आज दिल खुश हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- इतना उड़ना नहीं चाहिए था। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

ये पक्का यूट्यूब से सीखकर मिस्त्री बने होंगे, तभी तो घर बनाने में कर दिया ऐसा ब्लंडर, देखें Video

ये देखो आशिकी का भूत, चलती बाइक पर कपल के रोमांस का Video हुआ वायरल