1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिया में भी गजब के कलाकार लोग हैं, अब आप इसी कलाकारी को देख लीजिए

इंडिया में भी गजब के कलाकार लोग हैं, अब आप इसी कलाकारी को देख लीजिए

एक शख्स ने अपनी कलाकारी का ऐसा उदाहरण पेश किया जिसे देखने के बाद आप सभी का दिमाग घूम जाएगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@YADAV_SUNIL01 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में कलाकार लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और बात जब इंडिया की आती है तो यहां तो भर-भरकर कलाकारी लोग मौजूद हैं और उनकी कलाकारी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ कलाकारी से जुड़ा हुआ पोस्ट न करते हैं और जब वो एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेता है तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इसके बारे में बतात हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपनी ई-रिक्शा को चला रहा है मगर वो ई-रिक्शा अपने असली स्वरूप में नहीं है बल्कि शख्स ने उसमें ऐसा बदलाव करवा दिया है कि वो हर किसी का ध्यान खींच लेगा। वीडियो में दिखता है कि उसने पीछे वाले टायर को बदलवाकर ट्रैक्टर वाले टायर लगवा दिए हैं और वहीं आगे भी बड़ा सा टायर लगा है जो ट्रैक्टर का ही मालूम पड़ता है। अब इस तरह बदलाव करवाकर वो उसे चला रहा है जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yadav_sunil01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा बस इंडिया में ही संभव है। ये जुगाड भारत वाले ही सोच सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसी को बोलते हैं टेक्नोलॉजिया। दूसरे यूजर ने लिखा- नया आविष्कार किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑटो है या ट्रैक्टर। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पापा की परी जिंदगी भर नहीं भूलेगी यह घटना, Video देख लोगों ने भी किए फनी कमेंट्स

बुद्धि से बड़ा कोई वरदान नहीं होता, अब आप ऊंट के इसी वायरल Video को देख लीजिए