इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, बंदे का काम देख आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video
एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उस शख्स की तारीफ करेंगे जो वीडियो में है। आइए आपको बताते हैं कि वो ऐसा क्या कर रहा है कि वीडियो वायरल हुआ।
आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोग उसका इस्तेमाल भी खूब करते हैं। लोग अपने फोन के अच्छे कैमरे होने का भी खूब यूज करते हैं और लोगों को जब भी कुछ अच्छा या फिर बुरा होते हुए दिखता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। कई बार उन सभी वीडियो में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचते हैं या फिर सबसे ज्यादा हटके होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा कुछ ऐसा काम करते दिखता है जो आपको शायद ही कोई दूसरा करते दिखा होगा और वो तारीफ के काबिल भी है। दरअसल वीडियो में दिखता है कि एक बंदा अपनी स्कूटी पर बाल्टी में पानी रखकर लाया है और डिवाइडर के बीच में लगे पौधों को पानी दे रहा है। वैसे तो लोग यही कहते हैं कि यह काम हमारा थोड़ी है मगर इसने ऐसा कहने की जगह यह काम किया जो तारीफ के काबिल है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'हर सुबह ये आता है और रोड डिवाइडर में लगे पौधों को पानी देता है। क्या हम यह बिना किसी स्वार्थ के कर सकते हैं, सोशल मीडिया पर नाम कमाने की चाहत के बिना।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @joedelhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोग ही भारत देश से प्यार करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कुछ नया है वरना हमने सिर्फ फूल और गमले चुराने वाले ही देखे हैं अभी तक। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह है असली विकसित मानसिकता, हमें इसकी बहुत जरूरत है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत में Hackers की कोई कमी नहीं है, आप भी देखें महिला के जुगाड़ का Video
भाई ने तो वो कर दिखाया जो अजय देवगन से भी नहीं हुआ, Video हो रहा है खूब वायरल
