1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान में गजब अतरंगी लोग हैं, उनकी हरकत देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, देखें Video

पाकिस्तान में गजब अतरंगी लोग हैं, उनकी हरकत देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, देखें Video

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान का है। वीडियो में दिखने वाले लोगों की हरकत देखने के बाद आप में से किसी की भी हंसी नहीं रुकने वाली है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@_KUMBHKARAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं। वहीं पर कुछ पेज ऐसे हैं जो सभी अकाउंट से अतरंगी और यूनिक वीडियो एवं फोटो को छांटकर अपने पेज पर डालते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर तरह-तरह के वीडियो औ फोटो, जो वायरल होते हैं, वो सभी देखते ही होंगे। कभी स्टंट का वीडियो तो कभी दो लोगों के बीच हुई बात का स्क्रीनशॉट, कभी डांस का वीडियो तो कभी दुकान पर लगे बोर्ड की फोटो और इनके अलावा भी कई तरह की चीजें वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पाकिस्तान के अलग-अलग जिम की है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा केबल क्रॉसओवर मशीन पर एक्सरसाइज कर रहा है मगर वो कौन सा एक्सरसाइज कर रहा है, ये तो बस उसी को पता होगा। वीडियो में आगे एक महिला नजर आती है जो डंबल पर अपनी पीठ टिकाकर एक्सरसाइज कर रही है। उसके बाद दिखता है कि एक बंदा चेयर को दोनों हाथों में उठाकर शोल्डर की एक्सरसाइज कर रहा है। इसके बाद दिखता है कि एक बंदा बैठा हुआ है और दूसरे लोग केबल खींचकर उसे पकड़ाते हैं जिसके बाद वो उन्हें पकड़कर हवा में उठ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_kumbhkaran नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'न करें ज़नाब न करें, खुदा का खौफ खाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- युद्ध की तैयारी चल रही है ज़नाब। दूसरे यूजर ने लिखा- नया मकसद लोड हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीवान खोलते ही दिखा ऐसा नजारा कि आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

मैं जज की बेटी हूं, इसको नहीं छोड़ूंगी...! मेट्रो में महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, Video वायरल