1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां नमूनों की कमी नहीं है, लड़के की हरकत देख आप भी यही कहेंगे, देखें वायरल Video

यहां नमूनों की कमी नहीं है, लड़के की हरकत देख आप भी यही कहेंगे, देखें वायरल Video

अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिखा जिसे देखने के बाद आप शायद अपना माथा पकड़ लेंगे कि लोग ये क्या कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DESIMEMESTWEETS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी गली है जहां आपको वो हर चीज देखने को मिल सकती है जो लोग करते तो हैं मगर आपने कभी अपनी आंखों से नहीं देखी होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसा अनुभव किया भी होगा क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन लोगों की अतरंगी और अजीब हरकतों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं कि वो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अतरंगी हरकत ही करते हुए लड़का दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पूल में लड़के नहा रहे हैं और मजे कर रहे हैं। इसी दौरान एक लड़का वहां पर स्कूटी पर बैठा दिखता है और बैक करते हुए पानी की तरफ लाता दिखता है। वो पीछे वाला पहिया पानी के पास लेकर आता है मगर तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। वो स्कूटी को और खुद को संभालने की कोशिश तो बहुत करता है मगर जब बैलेंस नहीं बनता है तो वो खुद पानी में कूद जाता है। उसके साथ ही आधी स्कूटी भी पानी में आ जाती है। तभी बाकी लड़के स्कूटी को बचाकर बाहर निकालते हैं। ऐसा लगता है कि वो स्कूटी के पिछले पहिए को पानी में लाकर रेस देना चाहता था ताकि पूल का पानी रेस के कारण फव्वारे की तरह उड़े और वो मजे कर सके मगर ऐसा नहीं हो पाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब हो गई खराब। दूसरे यूजर ने लिखा- वो क्या करने की कोशिश कर रहा था भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा खतरों के खिलाड़ी बन रहा था, ये तो होना ही था।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये छोटा सा Video बन जाएगा आपके मुस्कान की वजह, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट्स

अरे चचा ने तो ड्रोन को ही ठोक दिया, शादी का ये Video हो रहा है खूब वायरल