1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये हरकतें किसी बेवकूफी से कम नहीं, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

ये हरकतें किसी बेवकूफी से कम नहीं, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसे देखकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ZEESHANALI_011 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोग सोशल मीडिया का यूज भी खूब करते हैं। एक बड़ी आबादी तो ऐसी है जो सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो बनाकर पोस्ट भी करती है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा ही होगा कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और क्या-क्या वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर कुछ लोग कहेंगे कि यह बड़े खतरनाक बच्चे हैं तो कुछ लोग इसे बेवकूफी के अलावा और कुछ नहीं बताएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें कुछ लड़के सांप के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले एक लड़का एक सांप को एक धागे से बांधते हुए चलकर आता है और सांप के साथ ऐसे खेलता है जैसे वो कोई खिलौना है। इसके बाद एक और लड़का सांप को धागे में बांधे हुए वहीं पर लेकर आता है। इसके बाद कोई वहीं पर तीसरा सांप भी फेंकता है। ये लोग सांप के साथ ऐसे खेल रहे हैं जैसे ये खेलने के लिए ही बने हैं। सांप जैसे जहरीले जीव के साथ खेलना अपनी जान को खतरे में डालने से कम नहीं है और दूसरा सांप को इस तरह से परेशान करना भी गलत है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ZEESHANALI_011 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लड़कों का पसंदीदा जानवर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक बच्चे हैं, वैसे ये किनके बच्चे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बिना फोन के बच्चे हैं, ये किसी को भी अपना पालतू बना लेते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। एक और यूजर ने लिखा- ये बहुत बड़ी लापरवाही है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन बच्चों का Video सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जानें ऐसा क्या किया जो हुआ इतना वायरल