A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मां के लाडले हैं कुछ भी कर सकते हैं, लड़कों का यह Video देख आपको भी आएगी हंसी

ये मां के लाडले हैं कुछ भी कर सकते हैं, लड़कों का यह Video देख आपको भी आएगी हंसी

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद लोगों को या तो हंसी आएगी या फिर अपना ऐसा टाइम याद आएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे लोग हैं जो अलग-अलग वीडियो और रील बनाकर पोस्ट करते हैं। वो आप और हम, दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से देखते हैं। उन्हीं वीडियो में से कुछ ऐसे भी निकल जाते हैं जो बहुत ही मजेदार या फिर मस्त होते हैं और वो वायरल हो जाते हैं। इसके बाद वो एक अकेला वीडियो या फिर रील, जो भी है, वो आपको अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट होता हुआ नजर आएगा। इतना ही नहीं असली अकाउंट पर देखेंगे तो उस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही मजेदार है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किचन में है और वो चाय बनाने के बाद उसे ग्लास में निकाल रहा है। मगर हैरानी बर्तन देखकर होती है। उसने कुकर में चाय बनाई है और कुकर से निकालने के तुरंत बाद चाय किचन के स्लैब पर गिर जाती है। अब ग्लास के गिरने के बाद उसके दोस्त तुरंत किचन में पहुंचते हैं और वो देखते हैं कि चाय गिर गई है। इसके बाद वो उसे कुछ नहीं कहते हैं बल्कि ब्रेड लेते हैं और स्लैब पर गिरी चाय में ब्रेड लगाकर उसे खाने लगते हैं। वो दोनों चाय बनाने वाले लड़के को भी ब्रेड दे देते हैं। यह स्क्रिप्टेड वीडियो है जो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये मां के लाडले हैं कुछ भी कर सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ इनसे भी अलग होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान झूठ न बुलवाए, मैं भी बनाया है 2-3 दिन पहले। तीसरे यूजर ने लिखा- ये काम तो मैं भी कर चुका हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पुरुष समाज में खुशी की लहर उठ गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ तो बहुत देखे मगर ऐसा कुछ अब तक नहीं देखा, Video आपको भी कर देगा हैरान

ऐसे दोस्त पर तो केस कर देना चाहिए, हरकत देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें Video