1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नदी में फंसे कुत्ते के लिए देवदूत बनकर पहुंचे ये लोग, Video जीत लेगा आप लोगों का दिल

नदी में फंसे कुत्ते के लिए देवदूत बनकर पहुंचे ये लोग, Video जीत लेगा आप लोगों का दिल

अभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो कई सारे लोगों का दिल जीत लेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला और मामले से जुड़ी क्या जानकारी दी गई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SAVEASTRAY.NOIDA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फनी वीडियो ही वायरल होते हैं। उसमें से कुछ वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं तो वहीं कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जो अचानक रिकॉर्ड हो जाते हैं। लेकिन उसी सोशल मीडिया पर इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जो लोगों के दिल को छू लेते हैं या फिर उन्हें भावुक कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

कुत्ते को बचाते ग्रुप का वीडियो वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुत्ता एक पत्थर पर खड़ा है और नदी में फंस गया है क्योंकि वहां जल स्तर बढ़ गया है। तभी वहां पर एक राफ्टिंग ग्रुप पहुंचती है। पहले तो उन्हें देखकर कुत्ता डर जाता है और पीछे की तरफ मुड़कर जाने लगता है लेकिन पानी का स्तर बढ़ गया था तो कहां ही जाता है। इसके बाद वो उन लोगों की तरफ मुड़ जाता है। कुत्ते को लगा होगा कि ये बचाने आ रहे हैं। इसके बाद एक शख्स पत्थर पर उतरकर उसे बचाता है और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर saveastray.noida नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में जानकारी दी है। कैप्शन में लिखा है, 'यह मासूम जान गंगा में तब फंस गई जब अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। वह पूरी तरह बेबस हो गया और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगा। उस खौफनाक पल में, जब उम्मीद की किरण भी धुधली पड़ने लगी थी, एक दयालु नाव वाले ने आगे बढ़कर उसे सुरक्षित बचा लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डांस करते इस आदमी ने ऐसा क्या कर दिया जो Video इतना वायरल हो गया, आप भी देखिए

नए शहर में पहुंची लड़की की दो लोगों ने की मदद, उसने Video बनाकर बताया पूरा किस्सा