1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पक्का यूट्यूब से सीखकर मिस्त्री बने होंगे, तभी तो घर बनाने में कर दिया ऐसा ब्लंडर, देखें Video

ये पक्का यूट्यूब से सीखकर मिस्त्री बने होंगे, तभी तो घर बनाने में कर दिया ऐसा ब्लंडर, देखें Video

एक शख्स ने कुछ मिस्त्री को अपना घर बनाने का ठेका दिया था। जब उसने जाकर देखा कि वो किस तरह का काम कर रहे हैं तो वो भी हैरान हो गया। उसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA कमरे में दरवाजे के लिए नहीं छोड़ी जगह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप जब कभी भी सोशल मीडिया ओपन करेंगे, आपको कोई न कोई ऐसा पोस्ट नजर आ ही जाएगा जो बहुत अलग होगा। वैसा आपने पहले कभी कुछ भी नहीं देखा होगा। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स जैसा कोई प्लेटफॉर्म हो, हर जगह लोग कई वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। उन्हीं में से कुछ जो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देखने के बाद हंस-हंस कर आपके पेट में दर्द हो जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ मिस्त्री घर के लिए कमरे बना रहे हैं। यह देखकर शख्स उनके पास जाता है और उनसे पूछता है कि मिस्त्री क्या बना रहे हो? इसके जवाब में एक मिस्त्री कहता है कि कमरा। उसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स अच्छे से कमरे को दिखाता है और हैरानी इस बात की होती है कि कहीं भी कमरे के अंदर जाने के लिए दरवाजे की जगह छोड़ी ही नहीं थी। फिर क्या था वो आदमी भी पूछता है कि दरवाजा किधर है। अब यह सुनकर वो एक दूसरे को देखने लगते हैं और फिर हंसने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर agencyy.life नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टीमवर्क।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दरवाजा बाद में देखा जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे वो सीक्रेट रूम है। तीसरे यूजर ने लिखा- जगह बची तो दरवाजा भी बन जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- अरे हिडन रूम है। पांचवें यूजर ने लिखा- दरवाजा छत के ऊपर बनेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो सुरंग बनाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

ये देखो आशिकी का भूत, चलती बाइक पर कपल के रोमांस का Video हुआ वायरल

आंटी ने किचन में दिखाया अपना गजब का जुगाड़, उनका दिमाग देख आप भी करेंगे तारीफ