A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये कला तो विदेश के स्कूलों में भी पहुंच गई, Video देख लोगों को अपने स्कूल के दिन आए याद

अरे ये कला तो विदेश के स्कूलों में भी पहुंच गई, Video देख लोगों को अपने स्कूल के दिन आए याद

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद अधिकतर लोगों को अपने स्कूल के दिन याद आने वाले हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया पर वो एक्टिव नहीं रहते हैं वरना आजकल तो अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर हैं और दिन में 2-3 बार तो स्क्रोल कर ही लेते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर ऐसा है तो आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको अपने स्कूल के दिन याद दिला देगा।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?

आपको अगर याद हो तो आप जब स्कूल में थे तो हर साल एक दिन कोई न कोई कलाकार आपके क्लास में आता था। वो क्लास में आकर अलग-अलग पेपर को जोड़कर और उसमें कटिंग करके कभी फूल बनाता था, कभी हार बनाता था तो कभी कुछ और बनाता था। याद आ ही गया होगा। वायरल वीडियो में अभी वही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स उसी कला को करके बच्चों को दिखा रहा है। इसे बाहर के किसी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'ये इंटरनेशनल हो गया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @A_cid_hun नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे स्कूल में भी आते थे, 20-50 रुपए का किट बेचकर जाते थे। दूसरे यूजर ने लिखा- स्कूल के दिन याद आ गए। तीसरे यूजर ने लिखा- बचपन में सबके 20 रुपए गए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा नजारा सिर्फ इंडियन बसों में ही देखने को मिल सकता है, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान

शादी में ये नई रस्म आई है क्या? एक बार आप भी देखिए वायरल Video, लोगों ने भी किया रिएक्ट