सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। आपको लगभग हर इंसान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए मिल ही जाएगा। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। किसी वीडियो को देखकर हंसी आती है तो कुछ वीडियो हंसाने के साथ ही साथ हैरानी भी देकर जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किसी अनजान लड़के का इंटरव्यू लेते हुए उससे पूछती है, 'आपको लगता है कि पलायन का जो मुद्दा है, विपक्ष उसे ठीक कर सकती है क्योंकि विपक्ष मुद्दा उठा रही है कि रोजगार नहीं है बिहार में, तो हम रोजगार लेकर आएंगे तो क्या लगता है आपको?' यह सुनते ही लड़का बोलता है, 'देखो बिहार में रोजगार नहीं है इसलिए सभी बिहारी दिल्ली, पंजाब आ रहे हैं। हमें बिहार को बहुत आगे लेकर जाना चाहिए।' इसके तुरंत बाद वो लड़की से उसका नंबर मांग लेता है। वो कहता है कि लड़की बहुत अच्छी है। लड़की यह सुनकर हंसने लगती है। लड़के के नंबर मांगने के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AdityaInsprires नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सीधा छक्का मारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- पता चल गया बिहार बहुत आगे है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पिटेगा किसी दिन। एक अन्य यूजर ने लिखा- आखिर में पता चला, बिहार में रोजगार क्यों नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इंदौर में ये सब क्या चल रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
लड़की ने मुंह में एक साथ घुसा लिए 3-3 तलवार, Video देख दंग रह गई इंटरनेट की जनता