1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने काम से काम न रखने पर ऐसा भी हो सकता है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी

अपने काम से काम न रखने पर ऐसा भी हो सकता है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसाने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से कोई भी शख्स बिना एंटरटेनमेंट के वापस नहीं जाएगा। सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ घूमता रहता है और कई वीडियो एवं फोटो ऐसे निकल दिखते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाता है। इंसान को हंसाने वाले वीडियो भी दो तरह के होते हैं। एक वो होते हैं जो अचानक कहीं कैमरे में कैद हो जाते हैं और उन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आती है। वहीं कई बार लोग फनी वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह से लड़ने-झगड़ने की आवाज आ रही है। यह देख एक शख्स उधर की तरफ जाता है। एक घर के अंदर से आवाज आ रही थी तो पहले तो दरवाजे पर कान लगाकर सुनता है। इसके बाद वो उछलकर दरवाजे को ऊपर से पकड़ता है और लटक जाता है। थोड़ी मेहनत करके वो ऊपर की तरफ चढ़ता है ताकि वो देख सके कि उधर हो क्या रहा है। लेकिन उसके साथ ही खेला हो जाता है। दरअलस उधर से एक बर्तन उड़ते हुए आता है और उस आदमी के चेहरे पर लगता है जिस कारण वो नीचे गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जिस वीडियो को देखा उसे मजाकिया तौर पर बनाया गया है और बनाकर किसी ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया होगा। वहां से वीडियो जब अच्छा लगा होगा तो लोगों ने खुद भी पोस्ट करना शुरू कर दिया और यह वायरल हो गया। आपने जिस वीडियो को देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप अपने काम से काम न रखें।'

ये भी पढ़ें-

इस तरह दी जाती है मौत के दरवाजे पर दस्तक, वायरल Video देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

भाई अनजान लड़की के सामने ऐसी अंग्रेजी कौन बोलता है? वायरल Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान