1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज के साथ उठना-बैठना लगता है इस बच्चे का, Video देख आप भी ऐसा ही कहेंगे

यमराज के साथ उठना-बैठना लगता है इस बच्चे का, Video देख आप भी ऐसा ही कहेंगे

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो हमारे होश उड़ा देता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BABAXWALE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं जिसमें से कुछ स्क्रिप्टेड होते हैं तो कुछ असली होते हैं जो अचानक दिखने के बाद रिकॉर्ड होते हैं। इन्हीं सब में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब बच्चे रहे होंगे तो आपने देखा होगा कि आपके इलाके में अलग-अलग समय पर सपेरा आते थे और सांप के साथ अलग-अलग खेल दिखाते थे। ऐसा ही एक सपेरा वीडियो में दिख रहा है। वो एक जगह पर बैठा हुआ है और उसके सामने उसका सांप है। तभी एक बच्चा आता है जो बहुत ही छोटा है और उस सांप के साथ खेलने लगता है जैसे वो कोई खिलौना हो। वो उस सांप को पूंछ की तरफ से पकड़ता हुआ नजर आता है और उसके चेहरे पर डर दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है जैसे उसका ये रोज का काम हो। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Babaxwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डर क्या होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चे का यमराज के साथ उठना बैठना रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- खतरों का खिलाड़ी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हे भगवान, हमको देखकर ही डर लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तेज स्पीड में बाइक सवार ने बिजली के खंभे को मारी ऐसी टक्कर कि दो हिस्सों में बंट गया, वीडियो वायरल

भाई का Aura बनते-बनते रह गया, Video देख लोग भी ले रहे हैं खूब मजे