1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भैंस के बच्चे को भी करवा दिया ब्रश, छोटे बच्चे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

भैंस के बच्चे को भी करवा दिया ब्रश, छोटे बच्चे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा है। वो वीडियो आपका भी दिल जीत लेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BAISARAKHI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक, जितनी बार आप जाएंगे, आपको उतनी बार एक से बढ़कर एक और हर बार कुछ अलग वीडियो देखने को मिलेगा। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर लोगों ने पहली बार इंटरनेट पर देखा होता है, वो तो वायरल ही हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जो कमाल के होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक छोटे बच्चे का है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

बच्चे का वीडियो हो रहा वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो वैसे तो बहुत छोटा है लेकिन आपको जरूर पसंद आएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि भैंस का बच्चा जमीन पर बैठा हुआ है और वहीं पास में बैठा एक छोटा सा बच्चा उसको ब्रश करवा रहा है। आपने शायद ही कभी किसी को ऐसा कुछ करते हुए देखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल भी हो रहा है। वीडियो में आपको बच्चे की मासूमियत देखने को मिलेगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BaisaRakhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कितना प्यारा वीडियो है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- आपकी भैंस के साथ अन्याय हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारा बच्चा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चा बहुत सही जा रहा है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल में हो रही थी प्रार्थना और तभी बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, देखिए

कंटेंट के लिए ये भाई कुछ भी करेगा, हरकत देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, देखें Video