A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये छोटा पंडित तो कुछ ज्यादा ही छोटा है, बच्चे का Video आपको भी जरूर आएगा पसंद

ये छोटा पंडित तो कुछ ज्यादा ही छोटा है, बच्चे का Video आपको भी जरूर आएगा पसंद

कल आप सभी ने होली मना ली होगी और आज सोशल मीडिया पर होली से जुड़े तमाम वीडियो देखने को मिलेंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत प्यारा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@AJATSHATRU_28 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। जब कोई त्योहार आता है तब तो उस त्योहार से जुड़े कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं और कई सारे उनमें से वायरल भी होते हैं। आपने भी अब तक सोशल मीडिया पर होली से जुड़े कई सारे वीडियो देख लिए होंगे। हम भी आपके लिए एक वायरल वीडियो लेकर आए हैं जो बहुत ही प्यारा है और आपको भी पसंद आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा।

बच्चा बना छोटा पंडित

आप सभी ने भूल भुलैया फिल्म तो देखी ही होगी और इसी के साथ आप सभी को 'छोटा पंडित' का किरदार भी याद होगा जिसे राजपाल यादव ने निभाया था। अब वायरल वीडियो पर आते हैं। वायरल वीडियो में एक बच्चा नजर आता है जिसने छोटा पंडित का गेटअप ले लिया है। उसने लाल धोती पहना हुआ है और पूरे शरीर पर लाल गुलाल लगा लिया है। वहीं एक नकली मूंछ भी लगाई हुई है और उसकी चोटी भी छोटे पंडित जैसी है। गले में एक माला डालकर और हाथ में अगरबत्ती लिए घूम रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'होली पर इंडियन बच्चे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पानी से बचाकर रखना। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे क्यूट। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह छोटे पंडित जी, क्यूट। एक अन्य यूजर ने लिखा- छोटा पंडित।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Young Generation को लेकर अंकल ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

सड़क पर दिखा कुछ ऐसा नजारा कि शख्स ने बना लिया Video, अब हो रहा है वायरल