A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने की ऐसी गलती जिसे सुन नहीं होगा यकीन, Video देख सभी को आएगी हंसी

दीदी ने की ऐसी गलती जिसे सुन नहीं होगा यकीन, Video देख सभी को आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें लड़की खुद ही अपने आप को पागल बता रही है। इसके पीछे उसने कारण भी बताया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में लड़की ने क्या बोला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PURNIMA.TIWARI05 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोग जब भी अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर काम करने का मन नहीं करता है या फिर लोगों को मनोरंजन की तलाश होती है तो लोग जेब में हाथ डालते हैं और फोन निकालकर तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। उन वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट सेक्शन में उतरकर अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

लड़की ने वीडियो में क्या बोला?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें लड़की बोलती है कि तुम सब लोग मिलकर जितना पागल होगे न, उतना मैं अकेले हूं। इसके बाद वो पूछती है कि आप लोग से दाल बनाते समय क्या गलती होती होगी? आप लोग नमक या फिर हल्दी डालना भूल जाते होंगे। इसके बाद वो बताती है कि वो दाल बनाने के लिए कूकर में दाल डालना ही भूल गई थी। इसी कारण वो खुद को पागल बोल रही है और वैसे लड़की की बात हैरान करने वाली है भी क्योंकि वो जो चीज बना रही थी, उसमें वही डालना भूल गई। इसी कारण लड़की खुद को वीडियो में मूर्ख बता रही है। वीडियो भी सोशल मीडिया पर इसी वजह से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर purnima.tiwari05 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम भी हैं भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- हम भी किए हैं ऐसा, जब पहली बार बनाया था। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई कितना भुलक्कड़ हो सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हम भी हैं दीदी।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बदमोश की तो सारी बदमाशी ही खत्म हो गई, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप सभी

लड़की को प्रपोज करने का नया तरीका हुआ वायरल, Video लोगों को आया खूब पसंद