सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में बहुत कॉमन है। जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन, उतने ही लोग सोशल मीडिया पर हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन तो चलाते हैं मगर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है। खैर आप तो सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे। आपको यह पता होगा कि हर दिन कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है मगर कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना दिल हार बैठते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटी सी और प्यारी सी बच्ची अपने पीठ पर बैग लिए कमरे से निकलती है। उसे देख एक औरत पूछती है कि काव्या बैग टांग कर कहां जा रही हो? इसके जवाब में वो बच्ची कहती है कि वो घर छोड़कर जा रही है। एक दूसरी महिला उससे बोलती है कि काव्या तू घर छोड़कर जा रही है तो बच्ची हां में जवाब देती है। यह सुनकर महिला उसे घर से निकलने के लिए कहती है। अब इसके तुरंत बाद बच्ची जो बात कहती है, उसके कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची कहती है कि वो खाना खाकर जाएगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कई बार ऐसे ही मिठाई ने घर छोड़ कर जाने का प्लान कैंसिल करवा दिया बचपन में। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले पेट पूजा फिर काम दूजा। तीसरे यूजर ने लिखा- कितनी क्यूट है ये। चौथे यूजर ने लिखा- सही बात है भूखे पेट कितने दूर तक चल सकेगी? ने के बाद आराम भी करने देना। एक अन्य यूजर ने लिखा- गुड़िया हो तो ऐसी।
ये भी पढ़ें-
पवित्र बीवी के लिए बंदे ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, Video हो गया वायरल
क्लास में बैठे लड़कों ने दिखाया गजब का टैलेंट, टीचर्स और स्टूडेंट को भी आया पसंद, देखें Video