1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी का भीख मांगने का तरीका तो बिल्कुल अलग है, Video देख लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

दीदी का भीख मांगने का तरीका तो बिल्कुल अलग है, Video देख लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों अलग-अलग तरह से उसे भीख मांगने का तरीका बोला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SHONEEKAPOOR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कुछ लोग खुद अपना वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं तो कई बार दूसरे लोग किसी घटना या फिर अतरंगी हरकत का वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। अब इन्हीं सभी वीडियो में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जिन्हें आप भी अपने अकाउंट से देखते ही होंगे। कभी कुछ तो कभी कुछ वायरल होता है मगर हर दिन कुछ न कुछ वायरल जरूर होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की पहले तो अपना नाम बोलती है और इसके बाद वो उस तस्वीर की बात करती है जो स्क्रीन पर था। लड़की iPhone 17 प्रो मैक्स की बात करते हुए बोलती है कि ये फोन और उसका रंग उसे बहुत पसंद है। कुछ समय पहले उसके पापा ने उसे 16 खरीदकर दिया था और अब उसे 17 खरीदना है लेकिन उसके पापा उसे नहीं दिलाएंगे। इसके बाद वो QR कोड की बात करती है जिसे उसने स्क्रीन पर लगाया हुआ है और लोगों से बोलती है कि अगर लोग उसे 1 रुपए, 2 या फिर 4 रुपए की मदद करेंगे तो वो ये फोन ले सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैंने पहले भी भिखारी देखे हैं मगर पहली बार मैं ऐसा भिखारी देख रहा हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 48 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भीख मांगना भी मॉर्डन हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भिखारन प्रो मैक्स। तीसरे यूजर ने लिखा- अल्ट्रा प्रो मैक्स भिखारी। चौथे यूजर ने लिखा- ये सपना है इसका, सोचो कितना बड़ा सपना देख रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पापा की परी जिंदगी भर नहीं भूलेगी यह घटना, Video देख लोगों ने भी किए फनी कमेंट्स

बुद्धि से बड़ा कोई वरदान नहीं होता, अब आप ऊंट के इसी वायरल Video को देख लीजिए