1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये दूल्हा भूल गया कि इसकी ही शादी हो रही है, हरकत देख लोगों को जमकर आई हंसी, आप भी देखिए Video

ये दूल्हा भूल गया कि इसकी ही शादी हो रही है, हरकत देख लोगों को जमकर आई हंसी, आप भी देखिए Video

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुकी और जब आप उसे देखेंगे तो शायद आप भी हंसने लगेंगे। कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@AEIGHT007 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां हर दिन कई सारे अतरंगी वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें से कई सारे स्क्रिप्टेड होते हैं तो वहीं कई सारे रियल होते हैं। इसमें से जो वीडियो सबसे हटके होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। आपने भी देखा होगा कि आपकी फीड पर हर दिन कई वायरल वीडियो आते ही होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, मजाक, डांस आदि कई तरह के कंटेंट रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वायरल वीडयो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी के दौरान का है। वीडियो में दिखता है कि एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी दौरान एक महिला कुछ नोट को लेकर उनका न्योछावर करती है और उन नोटों को हवा में उड़ा देती है। अब जैसे ही महिला नोटों को हवा में उड़ाती है, दूल्हा तुरंत ही उन नोटों को लूटने के लिए उनकी तरफ भाग जाता है। महिला उसे रोकती है मगर वो रुकता नहीं है और कुछ नोट उठाकर अपनी जेब में रख लेता है। दुल्हन की इसी हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aEight007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कभी भी लो क्वालिटी वाले वीडियो को नहीं छोड़ना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हम लोगों ने गरीबी देखी है। दूसरे यूजर ने लिखा- दूल्हा अपने बिजनेस में इतना डूबा रहता है कि भूल गया कि आज उसकी ही शादी है। तीसरे यूजर ने लिखा- गरीबी की निशानी। चौथे यूजर ने लिखा- अपनी शादी में ऐसा करते दिख जाऊं तो हैरान मत होना।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ तो मैंने खूब देखा मगर ऐसा नहीं देखा, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए