A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे ने तो दिमाग का दही कर दिया, Video देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

इस बंदे ने तो दिमाग का दही कर दिया, Video देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

कुछ लोगों की हरकत ऐसी होती है कि उसे देखने के बाद लोगों का दिमाग पूरी तरह से चकरा जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में कई सारे फल हैं जिन्हें लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। कुछ फलों का जूस भी लोग पीते हैं और उसका भी आनंद उठाते हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें नॉर्मल चीजें पसंद ही नहीं होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग खाने की चीजों और फलों के साथ कुछ न कुछ एक्सपेरीमेंट करते हुए नजर आते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है और वो जानने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा केले बेच रहा है मगर वो उसमें भी एक्सपेरीमेंट कर रहा है। आपने देखा होगा कि कई ठेले वाले केले में नमक डालकर देते हैं और वो ठीक है मगर ये बंदा तो अलग ही नमूना है। पहले तो यह केले को बीच में से काटता है। इसके बाद वो उसमें सबसे पहले मैगी मसाला डालता है और उसके बाद वो केले के बीच में टोमेटो सॉस डालता हुआ नजर आता है। ऐसा करते हुए आपने अब तक किसी को नहीं देखा होगा और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @The_Bhumijaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'My brain is also not braining' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कर रहे अब लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब क्या है, छी। तीसरे यूजर ने लिखा- कौन कर रहा है ऐसे कारनामे। एक अन्य यूजर ने लिखा- गरम मसाला डालना भूल गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

संसार में अब बस यही देखना रह गया था क्या? लड़के की हरकत एक बार आप भी देखो

ये पक्का किसी 'क्लब प्रेमी' ने करवाया होगा, आपने भी पहले ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा