A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे ने अलग ही बिजनेस शुरू कर दिया है, खंभे पर लगा पोस्ट हुआ वायरल

इस बंदे ने अलग ही बिजनेस शुरू कर दिया है, खंभे पर लगा पोस्ट हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर की फोटो वायरल हो रही है जिसे किसी बिजली के खंभे पर चिपकाया गया था। आप जब उस फोटो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Viral Photo- India TV Hindi
Image Source : X/@RUSTYYNOVA वायरल हो रही फोटो

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ अलग, अनोखा या फिर अतरंगी दिखता है तो लोग तुरंत उसे कैमरे में कैद कर लेते हैं और कई सारे लोग उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब जो फोटो या फिर वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है तो वो वायरल हो ही जाता है। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं और आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे खूब सारे कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में ऐसा क्या दिखा?

आप यह तो जानते ही होंगे कि जो छोटे बिजनेस मैन होते हैं, वो अपने बिजनेस के बारे में बताने के लिए सस्ता रास्ता अपनाते हैं और पोस्टर छपवाकर उसे दीवार और खंभों पर लगा देते हैं। ITR फाइल करने वाले ऐसा खूब करते हैं मगर अभी कुछ अलग दिखा। बिजली के एक खंभे पर पोस्टर लगा है जो एक प्राइवेट डिटेक्टिव का है। अब वो काम क्या करता है, वो जानने का समय आ गया है। उसमें लिखा है, 'शादी से पहले लड़की की सच्चाई पता लगवाएं।' इसके साथ में नंबर भी दिया है जिसे पोस्ट करते हुए छिपा लिया गया है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्टर देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rustyynova नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब कौन लोग हैं, पता लगवाने वाले। दूसरे यूजर ने लिखा- नंबर बताओ, किसी की जरूरत होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्त बिजनेस डाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जिंदगी में खुश रहना कोई इस बच्चे से सीखे, Video और बच्चा, दोनों आपका दिल जीत लेंगे

कार चालक का बिगड़ा बैलेंस तो सीधे घर में घुसा दी गाड़ी, महिला की बाल-बाल बची जान, देखें Video