सोशल मीडिया पर एक दिन में अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो पोस्ट सबसे अलग, सबसे अजीब या फिर सबसे अनोखा होता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते होंगे जिसमें कई वायरल पोस्ट भी रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा दिखेगा जो आपने खुद कभी नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कई सारे लोग खाने के लिए साथ में बैठे हुए हैं। लोग कुर्सियों पर बैठे हैं। तभी एक बंदा पत्तल लेकर उन्हें उन लोगों के सामने रखने के लिए तैयार होता है और फिर जब वो पत्तल बांटना शुरू करता है, कमाल ही कर देता है। वो पूरी रफ्तार में पत्तल बांट देता है। उसकी स्पीड देखकर ऐसा लगता है जैसे यह उसका रोज का काम है या फिर उसने इसमें PhD हासिल कर लिया है। वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वायरल होने लायक है और वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DeenaDeviIND नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लगता है भाई ने भंडारालॉजी में PhD कर रखी है, प्लेट लगाने की स्पीड देखो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रुपए गिनने वाला भी इतना तेज नहीं गिन सकता जितना तेज यह प्लेट बांट रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पूरी बारात को अकेले समेट लेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है हर किसी के प्रोग्राम में यही काम करता है इसलिए एक्सपर्ट बन गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दूल्हे राजा का तो बाजा बज गया, शादी की खुशी में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, पुलिस ने की ये कार्रवाई
ट्रेन की पटरी आखिर किस धातु से बनती है? लोहा तो बिल्कुल मत सोचिएगा