1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कुछ नया देखने को मिला सोशल मीडिया पर, Video हो रहा है खूब वायरल

ये कुछ नया देखने को मिला सोशल मीडिया पर, Video हो रहा है खूब वायरल

मजदूरी करते एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस तरह से मजदूरी करते हुए आपने किसी को नहीं देखा होगा और इसी वजह से वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ तो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि लोग क्या-क्या पोस्ट करते हैं और उसमें से कैसे पोस्ट वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर मजेदार फोटो के अलावा जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं कि उसमें क्या दिखा?

किसी को इस तरह काम करते देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा सा है मगर हर कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर नजर आ जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घर या फिर गोदाम में पहली मंजिल पर कुछ बोरियां रखी हुई हैं और वहां से एक मजदूर उसे उठाकर नीचे आता दिखता है मगर वो नॉर्मल तरीके से सीढ़ी से नहीं उतरता है बल्कि वो दोनों हाथों से सीढ़ी का ग्रिल पकड़कता है और फिसलते हुए नीचे आ जाता है। उसे देख ऐसा लगता है कि उसे अपने काम में खूब मजा आता है और उसके काम करने का तरीका ही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपन अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HEYANSH_1708 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा मजदूर समाज में कम्पटीशन का माहौल बना है यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो खतरनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये गजब का टैलेंट है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा कम्पटीशन चल रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कुछ नया था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंडियन कमोड का ऐसा इस्तेमाल होता कभी नहीं देखा होगा, Video देख हिल जाएंगे आप

इसने तो बेवकूफी की हदें ही पार कर दी, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा