आज के समय में सोशल मीडिया पर जितने लोग हैं, उसमें से आधी जनता के सिर पर तो रील बनाने का शौक चढ़ा हुआ है। वैसे रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है। कई सारे लोग अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करके अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं और फिर वीडियो बनाते हैं जो वायरल भी होते हैं मगर कुछ लोग सिर्फ रील के लिए अपनी जान को ही खतरे में डाल देते हैं। ऐसे लोगों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।
लड़के का वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक लड़का प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। वो बिल्कुल आगे की तरफ खड़ा है और इसी दौरान उस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आते नजर आती है। वो नो लुक अंदाज में खड़ा है और वीडियो बनवा रहा है जैसे उसे ट्रेन के आने से डर नहीं लगता है या फिर कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब ट्रेन का इंजन जब उस शख्स के पास से गुजरता है, तभी लोको-पायलट उसकी बेवकूफी के लिए उसके सिर पर हरी झंडी से मारता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखे वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tathvamasi6 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इन तथाकथित इन्फ्लुएंसर्स को सबक सिखाने का यही एकमात्र तरीका है। इन्हें और जोर से मारो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये जरूरत के मुताबिक काफी धीमा मारा। दूसरे यूजर ने लिखा- औरा का पकौड़ा बना दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके साथ ऐसा ही होना चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
फैंसी ड्रेस मुकाबला के लिए तैयार हुई बच्ची का Video हो रहा वायरल, एक नजर आप भी देखिए
इसे कहते हैं बीवी का डर, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, आप भी देखिए