A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ का ये तरीका इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

जुगाड़ का ये तरीका इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

एक ऐसे जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ये सब क्या हो रहा है और लोग ऐसा दिमाग कहां से लेकर आ रहे हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@FARUK_PATHAN01 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग तमाम तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। उन सभी वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जिसमें लोगों का जुगाड़ नजर आता है। कई बार ऐसे जुगाड़ दिखते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं और साथ में लोग उनकी तारीफ भी करते हैं मगर कई बार लोगों के जुगाड़ देख लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं कि ये सब क्या है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा अतरंगी जुगाड़

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चूल्हे पर कूकर रखा हुआ है। अब उसमें क्या पक रहा है, वो मैटर नहीं करता है। मैटर यह करता है कि उस कूकर में सीटी की जगह पर एक पाइप को लगाया हुआ है। अब वो पाइप वहां से होते हुए दूसरी तरफ जा रहा है। वीडियो आगे देखने पर पता चलता है कि उस पाइप से लोग साइकिल में हवा भर रहे हैं। मतलब साइकिल में हवा भरने के लिए भी लोग जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं और वो भी इतना अतरंगी। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Faruk_pathan01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं जुगाड़ टेक्नोलॉजी, इस मामले में दुनिया में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आविष्कार है भाई, या तो कुकर फट जाएगा या तो साइकिल का टायर फट जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ लगाया भाई ने, यह अमेरिका वालों के बस की बात नहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

दीदी ने तो सरेआम अपनी बेईज्जती करवा ली, Video देख आपको भी आएगी हंसी

स्कूटी चलाते समय ऑटो से टकराकर गिर गईं ये दीदी, Viral Video पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस, बताइए किसकी है गलती ?