1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वाला जुगाड़ तो आपके होश ही उड़ा देगा, Video हो रहा है वायरल

ये वाला जुगाड़ तो आपके होश ही उड़ा देगा, Video हो रहा है वायरल

एक शख्स ने सर्दी में ऐसा जुगाड़ किया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को सिर्फ मजाकिया तौर पर बनाया गया है तो वीडियो देखने के बाद आप उसे घर पर ट्राई मत कीजिएगा क्योंकि ऐसा करना खतरनाक साबित होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। लड़ाई, स्टंट, डांस, एक्टिंग के वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हैं मगर उनके अलावा कई वीडियो में जुगाड़ भी देखने को मिलता है। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, वो बहुत अच्छे से जानते होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं। कोई कूलर खरीदने की जगह जुगाड़ से ही उसे बना लेता है तो कई बेकार स्कूटर का ऐसा जुगाड़ करता है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती है। कभी JCB का इस्तेमाल नहाने के लिए किया जाता है तो कभी कुछ और जुगाड़ देखने को मिलता है। अभी एक नया जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सर्दी का मौसम चल रहा है और ऐसे में ठंडे पानी से नहाने से हर कोई बचता है। कोई गीजर का इस्तेमाल करता है तो कोई बाल्टी में पानी भर के उसे रॉड से गर्म करता है। मगर वायरल वीडियो में तो कुछ अलग ही देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स पानी गर्म करने वाले रॉड को सीधे पानी के टंकी में ही डाल देता है। और उसे कनेक्शन देकर चालू कर देता है। इसके बाद नजर आता है कि वो टंकी से पानी भरकर नहाने लगता है। वीडियो को मजाक के अंदाज में बनाया गया है जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर आप में से कोई भी चीज को अपने घर पर ट्राई न करें क्योंकि यह खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नेक्स्ट लेवल का जुगाड़।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलयन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिजली ने चैट को छोड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मर जाएगा करंट लगेगा तो। तीसरे यूजर ने लिखा- पानी तो गर्म नहीं होगा मगर करंट लगना तय है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गीजर ही लगाओ, जुगाड़ ही क्यों करना है।

ये भी पढ़ें-

बिजल बिल कम करने का शख्स ने बताया अजीब जुगाड़, Video देख हंसने लगेंगे आप

"मेरे को यमराज चाहिए अब", दादी ने Video में कही ये बात, लोगों ने किया कमेंट