बच्चे अकसर ऐसी हरकतें करते दिखते हैं जो अतरंगी होते हैं और उन बच्चों की हरकतें जितनी अतरंगी होती है, उतना ही प्यारा लगता है। आपके घर में भी अगर छोटे बच्चे हैं या फिर किसी रिश्तेदार के घर छोटे बच्चे हैं तो फिर आपने भी उन्हें कई बार कुछ अतरंगी हरकत करते हुए देखा ही होगा। ऐसे वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर भी खूब देखने को मिलते हैं और वायरल भी खूब होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको बहुत ही प्यारा लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि बच्ची ने ऐसा क्या किया।
बच्ची ने ऐसा क्या किया?
कई सारी दुकानों के बाहर कुछ पुतले रखे होते हैं जो कपड़ों के डिस्प्ले के लिए होते हैं ताकि दुकान के सामने गुजरने वाले लोगों को नए फैशन के बारे में पता चल सके। उन पुतलों को मैनिकिन (Mannequin) बोलते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटी सी बच्ची एक महिला के मैनिकिन के पैर छू रही है। वो पहले एक पैर छूती है और फिर दूसरे पैर को छूती है। बच्ची की ऐसी मासूमियत के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपको भी पसंद आएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Chai_Angelic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जब मासूमियत का मिलन परंपरा से होता है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मासूमियत की खूबसूरती। दूसरे यूजर ने लिखा- संस्कारी छुटकी।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गुरुग्राम की युवती ने 25 हजार के अपार्टमेंट का कराया टूर, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने 'महंगा' बताकर दी ऐसी सलाह
Video : जापान में मिल गया डोरेमॉन-नोबिता का असली शहर, देखकर यूजर्स की यादें हुईं ताजा; सचमुच चौंका देगा वीडियो