1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका में चाय बेचकर एक दिन में 31 हजार रुपए कमा रहा बिहार का ये शख्स, नौकरी छूटी तब शुरू किया काम, VIDEO वायरल

अमेरिका में चाय बेचकर एक दिन में 31 हजार रुपए कमा रहा बिहार का ये शख्स, नौकरी छूटी तब शुरू किया काम, VIDEO वायरल

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चाय बेच रहे प्रभाकर अब पहले से ज्यादा खुश हैं। वजह है कि उन्हें नौकरी के बंधनों से मुक्ति मिल गई है।

America, Los Angeles- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चाय बेचते हैं प्रभाकर प्रसाद

कहते हैं कि जिंदगी को जब चाहें, तब बदला जा सकता है। बिहार के एक युवक ने इसका उदाहरण भी पेश किया है। ये युवक अमेरिका में कॉरपोरेट नौकरी छूटने के बाद चाय बेच रहा है और एक दिन में 31 हजार रुपए तक कमा लेता है। अपने इस काम से युवक बहुत खुश है क्योंकि वह नौकरी के बंधनों से मुक्त हो चुका है। 

इंस्टाग्राम पर इस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये युवक अपनी कमाई के बारे में बता रहा है। इस वीडियो में युवक बताता है कि उसने चाय बेचकर दिन के 341 डॉलर कमाए हैं, जोकि भारतीय रुपयों में कैलकुलेट करने पर दिन का 31 हजार रुपए से ज्यादा बनता है।

कौन है ये शख्स?

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चाय बेच रहे इस शख्स का नाम प्रभाकर प्रसाद है और वह सोशल मीडिया पर 'Chaiguy' के नाम से वायरल हो रहे हैं। वह विदेशियों को अपनी चाय का दीवाना बना रहे हैं और खुद भी बहुत खुश रहते हैं। वह मूल रूप से बिहार के पटना से हैं। पटना के बाढ़ कस्बा से उनका संबंध है। पटना से वह अमेरिका पहुंचे और यहां उन्हें बढ़िया नौकरी मिली। लेकिन समय के साथ उनकी नौकरी चली गई।

इस दौरान प्रभाकर के पास कोई चारा नहीं था क्योंकि अमेरिका एक महंगा शहर है और वहां बिना नौकरी के सर्वाइव करना बहुत मुश्किल था। ऐसे में प्रभाकर ने चाय बेचने का फैसला किया और उनके इस फैसले ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। 

हालांकि इस शख्स का ये भी कहना है कि उसकी हर दिन की कमाई अलग होती है। अमेरिका में टिकने के लिए उसे कुछ तो करना ही था। प्रभाकर ने बताया कि उनकी चाय का स्टाल रोज नहीं लग पाता है, इसलिए उनकी इनकम भी रोज नहीं होती है, इसलिए वह अभी इस बात को लेकर विचार कर रहे हैं कि अमेरिका में टिकने के लिए और क्या काम किया जाए। 

प्रभाकर का ये भी कहना है कि भले ही इनकम कम है लेकिन वह अपनी मर्जी के मालिक बन चुके हैं और उन्हें अपनी नौकरी से मुक्ति मिल चुकी है।

डाउनलोड